आडवाणी का टिकट काटने पर कांग्रेस का तंज : बीजेपी ने पहले मार्गदर्शक मंडल में भेजा, अब सीट छीन ली

0
360

भाजपा (BJP) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी (Lal krishna Advani) को गांधीनगर लोकसभा सीट से इस बार टिकट नहीं दिए जाने को लेकर कांग्रेस (Congress) ने गुरुवार को तंज कसते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) बुजुर्गों का आदर नहीं करते तो भला जनता के विश्वास का सम्मान क्या करेंगे. कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘पहले लाल कृष्ण आडवाणी को ज़बरन ‘मार्गदर्शक’ मंडल में भेज दिया, अब उनकी संसदीय सीट भी छीन ली. जब मोदी जी बुज़ुर्गों का आदर नहीं करते, वह जनता के विश्वास का आदर कहां करेंगे?