यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट (UP Board Result) जल्द ही जारी कर दिया जाएगा. UP Board की सचिव नीना श्रीवास्तव ने NDTV से बातचीत में कहा, ”बोर्ड द्वारा अभी रिजल्ट की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन अप्रैल के अंत में रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा.” वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बोर्ड 2-3 दिन में रिजल्ट (UP Board Result 2019) जारी होने की तारीख की घोषणा कर सकता है. यूपी बोर्ड रिजल्ट (UP Result 2019) जारी होने में इस लिए समय लग रहा है क्योंकि चुनाव में स्टाफ की ड्यूटी लगी हुई है. यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का रिजल्ट (UP Board 10th & 12th Result) उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा. स्टूडेंट्स upmsp.edu.in के अलावा upresults.nic.in पर भी अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे. स्टूडेंट्स को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर की जरूरत होगी. इस साल यूपी बोर्ड (UP Board) की परीक्षाएं 7 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी 2019 को खत्म हो गई थी.
आपको बता दें कि पिछले साल यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट (UP Board Result) 29 अप्रैल 2018 को जारी किया गया था. पिछले साल हाईस्कूल में 75.16 और इंटर में 72.43 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे.














































