ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पांचवे और आखिरी वनडे में 35 रन से हराकर सीरीज 3-2 से जीत ली। पांचवा और आखिरी मुकाबला दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला किया। पहला विकेट भारत को 76 रन के स्कोर पर मिला। फिंच को जडेजा ने बोल्ड किया 27 रन पर। इसके बाद दूसरा विकेट उस्मान ख्वाजा का गिरा। वो 100 रन बनाकर भुवी का शिकार बने। ये पारी का 33वां ओवर था। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ख्वाजा ने 106 गेंद पर 100, फिंच ने 27, हैंड्सकॉम्ब ने 52 और पिछले मैच के हीरो एश्टन टर्नर ने 20 रन बनाए। भारत की तरफ से भुवनेश्वर ने 10 ओवर में 48 रन देकर 3, शमी ने 57 रन देकर 2, जडेजा ने 10 ओवर में 45 रन देकर 2 और बुमराह ने 10 ओवर में 39 रन दिए। हालांकि, उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। जवाबी पारी खेलने उतरे भारत की शुरुआत खराब रही। शिखर धवन 12 रन बनाकर विकेट के पीछे कैच दे बैठे। इसके बाद कोहली 20, पंत 16, विजय शंकर 16, जडेजा 0 भी आउट हो गए। केदार जाधव और भुवनेश्वर कुमार ने सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। केदार ने 44 और भुवी ने 46 रन की पारियां खेलीं। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कमिंस ने 2, रिचर्डसन ने 2 और जैम्पा ने 3 विकेट लिए। लॉयन को 1 विकेट मिला।










































