ओपनर स्मृति मंधाना को इंग्लैंड के खिलाफ गुवाहाटी में होने वाली तीन टी-20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम की कप्तानी सौंपी गई है। नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर को टखने की चोट लगी है। उनका रिहैबिलिटेशन नेशनल क्रिकेट एकेडमी में चल रहा है। गुवाहाटी में तीन टी-20 चार, सात और नौ मार्च को खेले जाएंगे।










































