नोएडा
नोएडा विलेज संवाददाता
नोएडा के मामूरा गांव में स्थित कार मार्केट के सामने सर्विस रोड पर लगे जंक्शन बक्सा ने सैकड़ों कारों के टायर फाड़ दिए हैं जिओ का यह जंक्शन बक्सा रोड से बिल्कुल सटा हुआ है और यह बक्सा रोड से ऊपर को उभरा हुआ है इस बक्सा में जो पत्तियां लगी हुई है वह खुली हुई है जोकि काफी पेनी पत्तियां है जब भी कोई नया कार ड्राइवर कार लेकर आता है जिसको इस बक्सा का आभास नहीं होता गलती से वह इस बक्से के ऊपर अपनी कार चढ़ा देता है तो यह बक्सा उसके कार के टायर को फाड़ देता है इस संबंध में कार मार्केट के लोगों से जब बात की गई कि इसको आप ठीक क्यों नहीं करवाते हो कार मार्केट वालों का कहना है कि कई बार हम लोग शिकायत कर चुके हैं लेकिन कंपनी वाले कोई इस पर ध्यान नहीं देते हैं मार्केट वाले ने मांग की है इस बक्सा को जल्द से जल्द ठीक किया जाए जिससे भविष्य में और कारों के टायर ना फटे लोगों को आर्थिक नुकसान ना हो











































