समय से होंगे चुनाव, प्रत्याशियों को 5 साल की आय का विवरण देना होगा: आयुक्त

0
336

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने लोकसभा चुनाव के समय को लेकर चल रही अटकलों को विराम लगा दिया। उन्होंने शुुकवार को लखनऊ में बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव तय वक्त पर ही होंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि चुनाव में प्रत्याशियों को अब पांच साल की आय का विवरण देना होगा। अभी तक सिर्फ एक साल की आय की जानकारी देनी होती थी। इसके साथ पैन कार्ड के जरिए विदेश की संपत्ति को भी बताना होगा।