Flipkart Mobile Bonanza सेल: Asus के इन स्मार्टफोन्स पर मिलेगा 8000 रु तक का डिस्काउंट

0
885

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Asus ने Flipkart के साथ साझेदारी कर Mobiles Bonanza sale के तहत डिस्काउंट की पेशकश की है। यह सेल 19 फरवरी से शुरू होकर 23 फरवरी तक चलेगी। इस दौरान ZenFone स्मार्टफोन रेंज पर कई आकर्षक ऑफर्स दिए जाएंगे। इसके साथ ही एक्सिस बैंक के क्रेडिट व डेबिट कार्ड से पमेंट करने पर यूजर्स को 10 फीसद का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा। वहीं, बजाज फाइनेंस, क्रेडिट व डेबिट कार्ड पर 3 या 6 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई उपलब्ध कराई जाएगी।

ZenFone Max Pro M1:

इस फोन के सभी वेरिएंट्स पर 1,500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके बाद फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,499 रुपये में, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,499 रुपये में और 6 जीबी रैम समेत 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 12,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस फोन के साथ 799 रुपये का कम्प्लीट मोबाइल प्रोटेक्शन 99 रुपये में खरीदा जा सकता है।.

ZenFone Max Pro M2:

इस फोन के सभी वेरिएंट्स पर 1,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके बाद फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, इसका 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस फोन के साथ 1,299 रुपये का कम्प्लीट मोबाइल प्रोटेक्शन 99 रुपये में खरीदा जा सकता है।