नोएडा,ग्रेटर नोएडा विश्व के आकर्षक शहर हैं इन शहरों को बसाने के लिए किसानों से उनकी जमीन ली गई थी किसानों को उनकी जमीन का ₹1 से लेकर ₹5000 प्रति वर्ग गज का मुआवजा दिया गया आज मुआवजा प्राप्त कर चुके किसानों में से 80 प्रतिशत किसानों का मुआवजा खत्म हो चुका है
ये 80 प्रतिशत किसान, ना तो मिले मुआवजे में वृद्धि कर पाए और न ही अपनी अचल संपत्ति जैसे आबादी की जमीन, खेती की जमीन, दुकानें व किराए के कमरे को बढ़ा पाए
इन किसानों की हालत को सुधारने के लिए लिटमस टेस्ट के तौर पर 100 युवा किसानों के लिए एक 100 करोड़ की कंपनी बनानी चाहिए जिसके 50 प्रतिशत शेयर मुआवजा खत्म कर चुके इन युवा किसानों के लिए रिजर्व हो और ये युवा किसान अगले 20 साल तक इन शेयरों को बेच न सके ऐसा प्रावधान हो इन युवा किसानों द्वारा लिए गए एक शेयर पर 9 बोनस शेयर दिए जाए
बाकी 50 प्रतिशत शेयर किसान समाज के आर्थिक रूप से समृद्ध सक्षम किसान , शहर के अमीरों,तीनों प्राधिकरणों ,सामाजिक दायित्व के तहत कुछ कंपनियों व अन्य दूसरे समाज को प्रीमियम पर दिए जाये
ये कंपनी 10 करोड़ शेयरों की कंपनी हो एक शेयर की कीमत 10 रुपए हो कंपनी का मुख्य काम एक्सरसाइज नोट बुक, बुक्स, ऑफिस स्टेशनरी व स्कूल स्टेशनरी आइटम की ट्रेडिंग व मैन्युफैक्चरिंग हो
उन 100 युवा किसानों को ट्रेडिंग व उद्योग चलाने की ट्रेनिंग देने के बाद इस कंपनी को चलाने की जिम्मेदारी इन्ही 100 किसानों को सौंप दी जाए इस कंपनी का शेयर होल्डर किसान यदि इस कंपनी में फुलटाइम काम करे तो उसको उसकी योग्यतानुसार वेतन दिया जाए












































