अनुभवी आफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा है कि इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप में भारत को पाकिस्तान के साथ नहीं खेलना चाहिए. हरभजन सिंह ने ऐसा पुलवामा आतंकी हमले के चलते कहा है. बता दें कि वर्ल्ड कप के कार्यक्रम के तहत भारत 16 जून को पाकिस्तान से लीग मुकाबले में भिड़ेगा. लेकिन अब पुलवामा आतंकी हमले के बाद इस मैच को लेकर चर्चा जोर पकड़ने लगी है. इसी बीच, हमले के विरोध में राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) ने भी अपनी लॉबी में लगी पाकिस्तानी क्रिकेटरों की तस्वीर हटा दी हैं.














































