प्रधानमंत्री के समर्थन में लोगों ने लगाए ‘मैं भी चौकीदार’ के नारे ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान के तहत प्रधानमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम का प्रसारण
भोपाल। ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान के संबंध में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए पूरे देश में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों और अभियान से जुड़े नागरिकों से चर्चा की। कुछ जगहों पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने लोगों के प्रश्नों का जवाब दिया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं को 2019 के चुनाव में जीत का मंत्र दिया। अभियान से जुड़े कार्यकर्ता और नागरिक प्रधानमंत्री जी के भाषण को सुनने के बाद उत्साहित नजर आये। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के समर्थन में कई बार ‘मैं भी चौकीदार’ के नारे लगाए।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनसंवाद कार्यक्रम का प्रदेश के 29 लोकसभा क्षेत्रों के 56 स्थानों पर एलईडी लगाकर प्रसारण किया गया। अन्य स्थानों पर लोगों ने नमो एप और भाजपा की वेबसाइट के माध्यम से प्रसारण देखा। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ‘ मैं भी चौकीदार’ अभियान से जुड़े लोगों के साथ प्रबुद्धजन भी शामिल हुए। ग्वालियर में पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री शिवराजसिंह चैहान, केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्रसिंह तोमर सहित अन्य नेता उपस्थित थे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह एवं मध्यप्रदेश के लोकसभा चुनाव प्रभारी श्री स्वतंत्रदेव सिंह जबलपुर में, पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत भोपाल में और नेता प्रतिपक्ष श्री गोपाल भार्गव सागर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।
चुनाव का एजेंडा जनता ने तय किया है: राकेश सिंह
जबलपुर के दद्दा परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह एवं लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी व उत्तरप्रदेश सरकार के मंत्री श्री स्वतंत्रदेव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस अवसर पर मीडिया से चर्चा करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह ने कहा कि इस चुनाव का एजेंडा जनता ने तय किया है। देश सर्वोपरि, देश का विकास सर्वोपरि और देश की सुरक्षा जिसके लिए सर्वोपरि हो, जनता उसी दिशा में आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सभी आयामों पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। कार्यक्रम में श्री अजय विश्नोई, श्री अशोक रोहाणी, श्रीमती स्वाती गोडवोले, श्री शरद जैन, श्री अंचल सोनकर, श्रीमती नंदनी मरावी, श्री गजानंद पंचमेश्वर, श्री प्रभात साहू, श्री अभिलाष पाण्डे, श्री हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, डाॅ. जितेन्द्र जामदार सहित लोकसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं मैं भी चौकीदार अभियान से जुड़े लोग उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री का अपमान राहुल गांधी का वैचारिक दिवालियापन: भार्गव
सागर के रविन्द्र भवन में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के अवसर पर नेता प्रतिपक्ष श्री गोपाल भार्गव ने संबोधित करते हुए कहा कि आज देष में ‘‘मैं भी चौकीदार’’ अभियान चर्चा और गर्व का विषय बना हुआ है। इस शब्द को हमेषा सम्मानजनक रूप में देखा गया परंतु कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘‘चौकीदार’’ शब्द के साथ प्रधानमंत्री का अपमान करके अपना वैचारिक दिवालियापन दर्षाया है। कांग्रेस के इस दुष्प्रचार का जवाब देश की जनता उसे लोकसभा में करारी हार के रूप में देगी। इस अवसर पर श्री भूपेन्द्र सिंह, जिला अध्यक्ष श्री प्रभुदयाल पटेल, सांसद श्री लक्ष्मीनारायण यादव, विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, श्री राजबहादुर सिंह, श्री शैलेष केसरवानी, श्रीमती सुधा जैन, श्रीमती पारूल साहू, श्री वीरेन्द्र पाठक सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
विपक्ष ने किया गरीबों का अपमान: उमाशंकर गुप्ता
राजधानी भोपाल में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का प्रसारण रोशनपुरा चैराहे पर किया गया। कार्यक्रम से पहले पूर्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि विपक्षी दलों ने चौकीदार शब्द को अपने दुष्प्रचार का निशाना बनाकर देश के गरीबों का अपमान किया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रामेश्वर शर्मा, श्री विजेश लुणावत, प्रदेश महामंत्री श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, महापौर श्री आलोक शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर, जिला अध्यक्ष श्री विकास वीरानी, श्री सुरेंद्रनाथ सिंह सहित पार्टी के नेतागण मौजूद रहे। कार्यक्रम को वरिष्ठ नेता श्री उमाशंकर गुप्ता ने भी संबोधित किया।
नए भारत की कल्पना को साकार कर रहे प्रधानमंत्री मोदी जी: सतीश उपाध्याय
सतना के सुभाष पार्क में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी का संबोधन सुना। इस अवसर पर प्रदेश के लोकसभा चुनाव के सह प्रभारी श्री सतीश उपाध्याय ने कहा कि देश का हर नागरिक सम्मान और स्वाभिमान चाहता है और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एक ऐसे नेता हैं जो नए भारत की कल्पना को साकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में पार्टी के पितृ पुरूष कुशाभाउ ठाकरे, पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जैसे नेता हुए यह हमारा सौभाग्य है और श्री नरेंद्र मोदी जैसे सशक्त नेता हमें मिले हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री नरेंद्र त्रिपाठी, पार्टी प्रत्याशी श्री गणेश सिंह, महापौर श्रीमती ममता पाण्डे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
इंदौर में गुरू अमरदास सभाग्रह में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को उत्साह के साथ सुना गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुदर्शन गुप्ता, श्री जीतू जिराती, वरिष्ठ नेता श्री कृष्णमुरारी मौघे, श्री जसपाल चावड़ा, श्री गोपीकृष्ण नेमा, श्री रमेश मेंदोला, श्री महेन्द्र हार्डिया, श्री मधु वर्मा, श्रीमती मालनी गौड़ सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
उज्जैन के टॉवर चैक पर मैं भी चौकीदार अभियान के अंतर्गत जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री विवेक जोशी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री श्याम बंसल, श्री पारस जैन, श्री मोहन यादव, श्री बाबूलाल जैन, श्री अनिल जैन सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रीवा के चाक घर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उपस्थित जनसमुदाय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को सुना। इस अवसर पर सांसद श्री जनार्दन मिश्रा, विधायक श्री श्यामलाल द्विवेदी, श्रीमती मिनाक्षी केसरवानी सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
शहडोल के जयस्तंभ चैक पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोकसभा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह, श्री गिरीश द्विवेदी, श्री राघवेन्द्र गौतम, श्री अनिल गुप्ता, जिला अध्यक्ष श्री इंद्रजीत सिंह छाबड़ा, विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, श्री जयसिंह मरावी सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सागर के रविन्द्र भवन में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर श्री गोपाल भार्गव, श्री भूपेन्द्र सिंह, जिला अध्यक्ष श्री प्रभुदयाल पटेल, सांसद श्री लक्ष्मीनारायण यादव, विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, श्री राजबहादुर सिंह, श्री शैलेष केसरवानी, श्रीमती सुधा जैन, श्रीमती पारूल साहू, श्री वीरेन्द्र पाठक सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
होशंगाबाद के पार्टी कार्यालय में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सांसद श्री उदयप्रताप सिंह, विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा, श्री विजयपाल सिंह, श्री प्रेमशंकर वर्मा, जिला अध्यक्ष श्री हरिशंकर जायसवाल, श्री कुशल पटेल, श्रीमती माया नरोलिया, श्री अखिलेश खंडेलवाल सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।








































