दिल्ली के वेलकम वार्ड 39E से रमन बत्रा पार्षद बनने की दौड़ में सबसे आगे

0
409

नोएडा विलेज संवाददाता
एक सर्वे के अनुसार अगले साल होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव में वेलकम वार्ड (39 E) की जनता संभावित निर्दलीय उम्मीदवार रमन बत्रा को अपने क्षेत्र का प्रतिनिधि (पार्षद) चुनने का मन बना चुकी है | ज्ञात हो कि दिल्ली नगर निगम चुनाव अप्रैल 2022 में होने की सम्भावना है | राजनैतिक दलों के संभावित उम्मीदवारों ने टिकट पाने के लिये अपने-अपने दलों में लाबिंग शुरू कर दी है, और क्षेत्र में होर्डिंग, पोस्टर आदि लगाने शुरू कर दिये हैं | लेकिन लगता है कि इस क्षेत्र की जनता अब इन दलों के काम करने के तरीकों से ऊब चुकी है, अब उन्हें नये विकल्प की तलाश है जो रमन बत्रा के रूप में उनके पास उपलब्ध है | क्षेत्र के बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं व नौजवानों ने बताया कि राजनैतिक दलों की आपसी खींचतान से परेशान होकर इस बार हम किसी भी राजनैतिक दल के उम्मीदवार को चुनने के बजाय ऐसे व्यक्ति को वोट देंगे जिसकी कार्यशैली को हम लम्बे समय से जानते हैं |