यूपी में समाजवादी पार्टी 300 यूनिट बिजली फ्री देगी व बकाया बिल माफ विकास यादव

0
225

नोएडा विलेज संवाददाता
समाजवादी पार्टी नोएडा ग्रामीण के जिला उपाध्यक्ष विकास यादव ने कहां है बिजली बिलों को लेकर यूपी सरकार बहुत ज्यादा कठोर बनी हुई है जबकि कौराना के चलते उत्तर प्रदेश वासियों की जिंदगी कठिन बन चुकी है इस कोरोना काल में सरकारों को अपने निवासियों की जिंदगी को आसान करने का काम करना चाहिए जबकि उत्तर प्रदेश में इसका उल्टा हो रहा है लोगों की आमदनी 50 से 70 परसेंट गिर चुकी है लोगों को अपनी जरूरतों को भी पूरा करना बड़ा मुश्किल हो रहा है नोएडा में बिजली विभाग का विजिलेंस जब चाहता है किसी भी उपभोक्ता के घर पहुंच जाता है कभी ओवरलोड कभी बिजली चोरी के नाम पर उनको परेशान किया जा रहा है जो उपभोक्ता विजिलेंस विभाग के कर्मचारियों को खुश कर देता है उसकी तो जिंदगी आसान हो जाती है लेकिन जो इनको खुश नहीं कर पाता है उसकी जिंदगी बहुत कठिन हो जाती है उस पर लाखों रुपया की बिजली चोरी के केस कर दिए जाते हैं विकास यादव ने कहा कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार आते ही सबको 300 यूनिट बिजली फ्री बकाया बिलों को माफ किया जाएगा