भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी (BJP List) की. बीजेपी ने इस सूची (BJP List) में पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को पूर्वी दिल्लीऔर मौजूदा सांसद मीनाक्षी लेखी (Meenakashi Lekhi) को एक बार फिर नई दिल्ली से मैदान में उतारा है. पूर्वी दिल्ली सीट पर गौतम गंभीर का मुकाबला कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली और आम आदमी पार्टी की आतिशी मार्लेन से होगा. बता दें कि बीजेपी दिल्ली की 6 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. वहीं, कांग्रेस ने भी 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार तय किए हैं. बीजेपी ने उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट से उम्मीदवार घोषित नहीं किया है. यह एक आरक्षित सीट है और उदित राज यहां से मौजूदा बीजेपी सांसद हैं. बीजेपी ने महेश गिरी की जगह पूर्वी दिल्ली से गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को टिकट दिया है. नई दिल्ली लोकसभा सीट (New Delhi Lok Sabha Elections 2019) पर 2014 के चुनाव में BJP की मीनाक्षी लेखी ने जीत हासिल की थी. उन्हें 4,53,305 वोट मिले थे, जबकि AAP के आशीष खेतान 2,90,642 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे.










































