पहाड़ों की बर्फबारी का असर दिल्ली-एनसीआर में दिख रहा है। ठंडी हवाओं से बढ़ रही ठिठुरन के कारण 11 फरवरी को चार साल बाद सबसे सर्द दिन दर्ज हुआ। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 22.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 7.0 दर्ज किया गया।








































