प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनजीओ अक्षय पात्र फाउंडेशन के 300 करोड़वीं थाली परोसने के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को उत्तरप्रदेश के वृंदावन पहुंचे। उन्होंने यहां चंद्रोदय मंदिर में प्रभुपाद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद उत्तरप्रदेश के राज्यपाल राम नाईक के साथ अक्षय पात्र की 300 करोड़वीं थाली का पट्टिका का अनावरण किया। उन्होंने आशीर्वाद स्वरूप वृंदावन के स्कूलों के बच्चों को पात्र दिए और फिर उनमें भोजन परोसा।











































