इलाज के बाद इरफान खान ने शुरू की ‘अंग्रेजी मीडियम’ फिल्म की शूटिंग, वायरल हुईं

0
677

एक्टर इरफान खान पिछले साल कैंसर के इलाज के लिए लंदन चले गए थे। इलाज के बाद इरफान खान भारत लौट आए हैं। देश लौटने के बाद उन्होंने फिल्मों पर फोकस करना शुरू कर दिया है। इरफान खान ने सुपरहिट फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ की सीक्वल ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म की शूटिंग राजस्थान के उदयपुर में शुरू हो गई है।

फिल्म की शूटिंग की तस्वीरें सोशल मीडया पर वायरल हो रही है। फोटोग्राफ में इरफान खान अपनी स्टार कास्ट के साथ नजर आ रहे हैं। दिनेश विजान के प्रोडक्श न में बन रही इस फिल्म को होमी अदजानिया डायरेक्टर कर रहे हैं। इसकी शूटिंग उदयपुर के अलावा लंदन में होगी।

इससे पहले इरफान ने अपने सोशल एकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि ‘शायद सफलता की लगातार कोशिशों में हम ये भूल जाते हैं कि किसी से प्यार पाना कितना महत्वपूर्ण होता है। जैसे-जैसे मैं अपनी जिंदगी में आगे बढ़ते हुए अपने पदचिन्ह पीछे छोड़ रहा हूं, मैं एक क्षण का इंतजार कर आपसे मिले समर्थन, भरपूर प्यार और साथ के लिए शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। इसने मुझे ठीक होने के प्रक्रिया में काफी साथ दिया। इसीलिए मैं वापस आ गया हूं, आपको तहेदिन से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।’