महिला दिवस: सबसे ज्यादा फीस की टॉप 10 लिस्ट में एक भी हीरोइन नहीं, दीपिका पादुकोण अकेली दे रही हैं टक्कर

0
529

मुंबई। 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस International Women’s Day है। महिलाएं जिनके बिना इस सृष्टि की कल्पना नहीं की जा सकती। बहरहाल, समाज के हर तबके की तरह ही बॉलीवुड में भी स्त्री-पुरुष समानता की बात होती रहती है लेकिन, अभी बॉलीवुड को भी इस राह में लंबा सफ़र तय करना है।

आज हम आपको कुछ ऐसे रोचक आंकड़ें बता रहे हैं जिससे आप आसानी से समझ सकते हैं कि एक हीरोइन की तुलना में एक हीरो होने का मतलब क्या होता है? जैसे अगर हम प्रति फ़िल्म फीस की बात करें तो एक हीरो और एक हीरोइन की फीस में आप सहज ही अंतर महसूस कर सकते हैं। क्या आप जानते हैं वर्तमान समय में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले स्टार्स कौन हैं? आपको यह जानकर हैरानी होगी कि सर्वाधिक फीस की टॉप 10 लिस्ट में एक भी हीरोइन का नाम नहीं है! दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा जैसे कुछ नाम हैं लेकिन ये भी अभिनेताओं से अभी कहीं पीछे हैं।