देश में लगातार बढ़ रहे हैं स्वाइन फ्लू के मामले.

0
233

मौसम में आए बदलाव के साथ स्वाइन फ्लू फिर से दस्तक दे चुका है। दिन पे दिन स्वाइन फ्लू के कई मामले सामने आ रहे हैं। पूरे भारत में ये तेजी से फैल रहा है। दिल्ली-एनसीआर में स्वाइन फ्लू पीड़ितों की संख्या 1 जनवरी से अब तक 900 हो चुकी है, जबकि पिछले साल सिर्फ 205 मामले सामने आए थे। एम्स, सफदरजंग और गंगाराम अस्पताल के डॉक्टरों ने संभावना जताई है कि हो सकता है इस बीमारी के फैलने के पीछे प्रदूषण और कम तापमान हो। राजस्थान में स्वाइन फ्लू से इस वर्ष अब तक 80 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, दो हजार से अधिक इसके मरीज सामने आ चुके हैं। इस बीमारी से सबसे ज्यादा मौत जोधपुर में हुई है।