ऑकलैंड / भारत ने टी-20 में पहली बार न्यूजीलैंड को उसके घर में हराया, रोहित इस फॉर्मेट के टॉप स्कोरर बने

0
453

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को तीन टी-20 की सीरीज के दूसरे मैच में 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। भारत ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में न्यूजीलैंड को उसके घरेलू मैदान पर पहली बार हराया है। सीरीज का पहला मैच न्यूजीलैंड ने 80 रन से जीता था। इस ऑकलैंड मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था। कीवी टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 158 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने सात गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। भारत ने तीन विकेट पर 162 रन बनाए। क्रुणाल पंड्या को मैन ऑफ द मैच चुना गया।