हो गया ऐलान…27 अप्रैल को जारी होगा यूपी बोर्ड का रिज़ल्ट

0
504

10वीं और 12वीं का रिज़ल्ट जारी होने की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। नतीजे 27 अप्रैल यानि शनिवार को जारी किए जाएंगे। इसकी अधिकारिक घोषणा यूपी बोर्ड ने आज कर दी है। जिन छात्रों ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी वो यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट up result.nic.in पर जाकर नतीजे देख सकेंगे।

इतने छात्रों को है रिज़ल्ट का इंतज़ार
इस बार हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 32 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था तो वहीं इंटरमीडिएट के लिए 26 लाख छात्र छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। यानि करीब 58 लाख छात्रों को यूपी बोर्ड के रिज़ल्ट का बेसब्री से इंतज़ार है। यूपी बोर्ड की इस बार की परीक्षाएं 7 फरवरी से शुरू होकर 2 मार्च तक चली थीं।

2018 में 29 अप्रैल को जारी हुआ था रिज़ल्ट
वही बीते साल की बात करें तो 2018 में रिज़ल्ट 29 अप्रैल को जारी किया गया था। वही इस बार कहा जा रहा था कि नतीजे बीते साल के मुकाबले पहले ही जारी किए जाएंगे और हुआ भी वैसा ही पिछले साल के मुकाबले इस बार रिज़ल्ट 2 दिन पहले डिक्लेयर हो रहा है।

ऐसे देखें रिज़ल्ट

  • रिज़ल्ट जानने के लिए सबसे पहले up result.nic.in पर क्लिक करें।
  • यूपी बोर्ड 10th रिज़ल्ट या यूपी बोर्ड 12th रिज़ल्ट के लिंक को चुनें
  • रोल नंबर और मांगी गई जरूरी जानकारियां सब्मिट करें
  • रिज़ल्ट देखें