ये गर्मियों यदि आप देश में नहीं बल्कि, विदेश में बिताना चाहते है, तो यह खबर आपके लिए है। भारतीय रेलवे की ऑनलाइन सर्विस Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC) आपके लिए एक बेहद ही शानदान पैकेज लेकर आया है। अब आप थाइलैंड महज Rs. 39,520 में घुमकर आ सकते है और वो भी 6 दिन और पांच रातों के लिए। आइआरसीटीसी की वेबसाइट के अनुसार, पांच दिन और छह रातों के लिए आप बैंकॉक और पटाया का आनंद ले सकते है। आइआरसीटीसी की यह यात्रा 10 अगस्त 2019 से चेन्नई से शुरू होगी।
यहां जानें पैकेज की पूरी जानकारी
-टूर पैकेज के लिए शुल्क अलग-अलग है। जैसे की आपको ट्रपल क्लास के लिेए महज 39,520 रुपए का भुगतान करना होगा। इसी तरह नीचे टेबल में समझे करना होगा कितना भुगतान…
पटाया में, यह टूर स्पीड बोट पर अलकाजर शो और कोरल आइलैंड टूर जैसे गंतव्यों को कवर करेगा। IRCTC के पैकेज में नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना भी शामिल है।
-हालांकि, व्यक्तिगत वस्तुएं जैसे कि कपड़े धोने, किसी भी प्रकार की कमरे की सेवाएं या खेल गतिविधियां पैकेज का हिस्सा नहीं हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
सबसे पहले तो आपको बता दें कि चेन्नई से बैंकॉक की यात्रा इकोनॉमी क्लास इंडिगो बुकिंग के माध्यम से होगी।
-इस पैकेज में दर्शनीय-स्थलों (sightseeing) पर भ्रमण के चार्ज भी शामिल है।












































