नोएडा सेक्टर 67 में खुला महिंद्रा व अन्य गाड़ियों का वर्कशॉप

0
333

नोएडा विलेज संवाददाता
नोएडा सेक्टर 67 में महिंद्रा व अन्य गाड़ियों का वर्कशॉप कांसेप्ट महिंद्रा सेक्टर 64 नोएडा में काम करने वाले अजय व विकास द्वारा खोला गया है वर्कशॉप के मालिक विकास ने बताया कि इस वर्कशॉप में पूरी पारदर्शिता व ईमानदारी के साथ काम किया जाता है तथा ग्राहकों से वाजिब दाम वसूला जाता है उनका कहना है कि शहर के जो बड़े-बड़े वर्कशॉप है उनमें काम करने वाले कर्मचारी पूरी तरह ईमानदार नहीं रहते उनमें गाड़ी मालिकों के साथ धोखाधड़ी की जाती है इन बड़े वर्कशॉप में काम करने वाले कर्मचारी बिल् ज्यादा बना देते हैं जबकि गाड़ियों में इतना सामान वह नहीं डालते दूसरी तरफ इधर की गाड़ी का समान निकाल कर उधर की गाड़ी में लगा देते हैं जबकि ग्राहकों को इस बात का पता ही नहीं चलता जिसके चलते उनकी गाड़ी कभी भी खराब हो सकती है गाड़ी में कभी भी कोई भी परेशानी आ सकती है इन बड़े वर्कशॉप मे हो रहे इस गोलमाल को देखते हुए ही हमने यहां पर इस वर्कशॉप को खोला है जिसमें पूरी पारदर्शिता व ईमानदारी के साथ ग्राहकों की आंखों के सामने काम किया जाता है और जो सामान उसको बताया जाता है वही समान उसके अंदर डाला जाता है ग्राहकों से फालतू पैसे नहीं लिए जाते हैं