अखबार में नाम न छपने का मलाल समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के असंतोष को दे रहा है बढ़ावा

0
424

नोएडा विलेज संवाददाता
नोएडा समाजवादी पार्टी द्वारा आहूत मासिक बैठक धरना प्रदर्शन साइकिल यात्रा ज्ञापन देने जैसे अनेकों प्रोग्रामों में जारी प्रेस रिलीज में सिर्फ गिने-चुने कार्यकर्ताओं के नामों को देना समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में असंतोष को बढ़ावा दे रहा है पार्टी के कार्यकर्ताओं में एक मलाल है कार्यकर्ताओं का कहना है कि कि जब हमारा नाम ही नहीं होगा तो समाज में हम पार्टी को मजबूती कैसे दे पाएंगे जब भी गांव में या अपनी कॉलोनी में हम किसी के पास भी पार्टी के लिए समर्थन मांगने जाते हैं तो सबसे पहले उनका सवाल होता है कि आपका नाम तो अखबार में कभी आता ही नहीं है आप कब से पार्टी के कार्यकर्ता हो गए जब आपको आपकी पार्टी में ही कोई नहीं पूछता तो आप हमारे काम कैसे करवा पाओगे कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रेस रिलीज मे अधिकांश कार्यकर्ताओं की हमेशा अनदेखी की जा रही है कार्यकर्ताओं ने पार्टी से मांग की है कि प्रेस रिलीज में हमारी अनदेखी ना की जाए कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि ऐसा ही चलता रहा तो कार्यकर्ताओं का मनोबल कमजोर हो जाएगा जो कि पार्टी को ही नुकसान पहुंचाएगा