Voter ID Card: कैसे बनवाएं वोटर आईडी कार्ड? जानिए इन 4 आसान स्टेप्स में

0
636

लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections 2019) की तारीखें नजदीक है और पार्टियों के भविष्य का फैसला पूरी तरह से देश की जनता के हाथों में हैं. सरकारी बनाने में जनता का सबसे बड़ा योगदान होता है. देश के हर नागरिग का वोट बेहद महत्वपूर्ण है. ऐसे में हर नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए. अपने मत का प्रयोग करने के लिए आपके पास वोटर आईडी कार्ड (Voter Id Card) होना चाहिए. साथ ही आपका नाम वोटर लिस्ट (Voter List) में होना चाहिए. वोटर आईडी कार्ड जिसे इलेक्टर्स फोटो आइडेंटिटी कार्ड (EPIC) भी कहते हैं चुनाव आयोग द्वारा उन सभी नागरिकों को दिया जाता है जो वोट देने के लिए योग्य होते हैं. वोटर आईडी कार्ड (Voter Id Card) वोटिंग के समय पारदर्शिता बनाए रखने में काम आता है. अगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है तो वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए आपको फॉर्म 6 फिल करना होगा. आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलों कर आसानी से वोटर आईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.