पुलवामा हमले के बाद भारत को बड़ी कूटनीतिक कामयाबी मिली है. फ्रांस संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान केआतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना और भारत में कई हमलों के जिम्मेदारमसूद अजहर को पूर्ण प्रतिबंधित करने का प्रस्ताव देगा. एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तहत ‘अगले कुछ दिनों’ में फ्रांस संयुक्त राष्ट्र में मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगवाने के लिए एक प्रस्ताव लाएगा. एक फ्रांसीसी सूत्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी. संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख अजहर ने हाल में पुलवामा में हुए आत्मघाती आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें 40 सीआरपीएफ कर्मी शहीद हो गए थे.














































