बैन के फैसले के बाद अब खबर आई है कि सलमान खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही फिल्म ‘नोटबुक’ से आतिफ असलम के गाने को हटा दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान ने ‘सलमान खान फिल्म्स’ से कहा है कि वो आतिफ के गाने को फिल्म से हटाएं. खबर ये भी है कि गाने कि री-रिकॉर्डिंग एक या दो दिनों में कर ली जाएगी. बता दें कि ‘नोटबुक’ का निर्देशन नितिन कक्कर कर रहे हैं. फिल्म से ज़हीर इकबाल और प्रनूतन बहल हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं.





































