स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Motorola ने भारत में Moto G7 Power हैंडसेट लॉन्च कर दिया है। इस फोन को सबसे पहले ब्राजील में पेश किया गया था। इस फोन के साथ Moto G7, Moto G7 Plus और Moto G7 Play को भी लॉन्च किया गया था। अन्य फोन्स को भारतीय मार्केट में कब लॉन्च किया जाएगा इसकी फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। Motorola ने दावा किया है कि Moto G7 Power 60 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने में सक्षम है। इस फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Moto G7 Power को 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। इस फोन को सेरामिक ब्लैक कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा।
फीचर्स:
इसमें 6.2 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 720×1520 है। यह फोन 1.8 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम से लैस है। इसमें 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन को पावर देने के लिए 5000 एमएएच बैटरी की बैटरी दी गई है। इसकी बैटरी यह 55 घंटे तक चलने में सक्षम है। फोटोग्राफी के लिए इसमें f/2.0 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर भी दिया गया है।







































