नोएडा के सेक्टर 70 में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों ने सेक्टर के निवासियों का जीना किया मुहाल

0
327

नोएडा विलेज संवाददाता
नोएडा के सेक्टर 70 में एक हजार के करीब भूखंड है जिनमें अधिकांश भूखंडों पर लोग अपने घर बनाकर रह रहे हैं सेक्टर के निवासियों का कहना है कि सेक्टर में चलने वाली व्यवसायिक गतिविधियों ने हम लोगों का जीना मुहाल कर रखा है सेक्टर वासियों का कहना है कि सेक्टर में पूरे दिन आवारा किस्म के लोग बैठे रहते हैं घूमते रहते हैं सेक्टर के पार्क व ग्रीन बेल्ट इन के अड्डे बन चुके हैं सेक्टर में बाहर की गाड़ियां बहुत ज्यादा आती जाती है और इन गाड़ियों को कहीं भी खड़ा कर गाड़ी में लेट कर आराम करते रहते हैं जब सेक्टर वासी इनसे पूछते हैं हैं कि आप यहां सेक्टर में क्यों गाड़ियां खड़ी करते हैं तब यह लोग जिस प्लॉट में व्यवसायिक गतिविधि चल रही है उसका पता बता कर कह देते हैं कि वहां पर हमारा काम है हम इसलिए यहां आए हुए हैं सेक्टर वासियों ने बताया कि सेक्टर में सुरक्षा के नाम पर एक भी गार्ड नहीं है जबकि वर्तमान में सेक्टर में तीन आर डब्ल्यू ए कार्य कर रही है जो कि अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह नहीं कर पा रही है कुछ सेक्टर वासियों का कहना है कि अगर सेक्टर में इसी प्रकार का माहौल बना रहा तो हम लोगों का यहां रहना मुश्किल हो जाएगा सेक्टर वासियों ने मांग की है कि इस सेक्टर के माहौल को जल्द से जल्द सुधारा जाए सेक्टर में सुरक्षा की दृष्टि को मद्देनजर रखते हुए गार्डों की तैनाती की जाए सेक्टर में आने जाने वाले आवारा किस्म के लोगों के प्रवेश को रोका जाए