नोएडा विलेज संवाददाता
जो जो बरसात नजदीक आती जा रही है नोएडा के सेक्टर 70 में कई घरों में तनाव बढ़ता जा रहा है सेक्टर के इन निवासियों का कहना है कि प्राधिकरण ने डीएस रोड के साथ सेक्टर 70 के पानी की निकासी वाले नाले को कई साल से साफ नहीं किया है जिसकी वजह से उसमें मिटटी भरी हुई है जब भी बरसात होती है सेक्टर का पानी उस नाले के माध्यम से बाहर नहीं जा पाता है और सेक्टर में ही भरता रहता है सेक्टर वासियों का कहना है कि हमने प्राधिकरण से इस नाले को साफ करने की मांग की है लेकिन अभी इस नाले की सफाई नहीं हुई है जिससे हम लोगों की धड़कन बरसात होते ही बढ़नी शुरू हो जाती है सेक्टर वासियों ने प्राधिकरण से मांग की है कि इस नाले को जल्द से जल्द साफ करवाया जाए










































