गौतमबुद्ध नगर संसदीय सीट: मतदान आज, मतदान केंद्रों पर पहुंचीं पोलिग पार्टियां

0
603

गौतमबुद्ध नगर संसदीय सीट पर आज (बृहस्पतिवार) होने वाले मतदान के लिए पोलिग पार्टियां सभी मतदान केंद्रों पर पहुंच गई हैं। जिलाधिकारी बीएन सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण की मौजूदगी में बुधवार को फेस दो स्थित फूलमंडी से पोलिग पार्टियों को रवाना किया गया। पोलिग पार्टियों को ईवीएम, वीवीपैट, स्टेशनरी समेत अन्य दस्तावेज के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। इस दौरान कुछ मतदान कर्मी अनुपस्थित पाए गए हैं, जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।गौतमबुद्ध नगर संसदीय क्षेत्र में कुल 2395 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने 7073 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। सभी पोलिग पार्टियों को बुधवार सुबह सात बजे से फेस दो स्थित फूल मंडी से मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। शाम करीब पांच बजे तक सभी पोलिग पार्टियां रवाना कर दी गईं।

कर्मियों को मतदान केंद्रों पर सभी व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए कहा गया है, ताकि बृहस्पतिवार को निर्धारित समय पर मतदान शुरू किया जा सके। ईवीएम को समय से चेक करने और गड़बड़ी होने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को जानकारी देने के लिए निर्देशित किया गया है। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि सभी पोलिग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गई हैं। कुछ मतदानकर्मी अनुपस्थित भी पाए गए हैं। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।