Samsung लाया है Galaxy M सिरीज़ फोन Samsung Galaxy M10 और M20 की सेल 5 फरवरी को

0
693

स सिरीज़ के फोन में पावरफुल प्रोसेसर, बैटरी, कैमरा और डिस्प्ले का समावेश है जो मिलेनियल पीढ़ी को पावर पैक्ड एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार है।

Samsung Galaxy M20 के खास फीचर

डिस्प्ले: इसमें पावरफुल 16 सेंटीमीटर (6.3 इंच) FHD+ इन्फिनिटी वी डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है। यह एज—टू—एज FHD+ डिस्प्ले उन मिलेनियल उपयोगकर्ताओं के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है, जो अपने व्यूइंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना चाहते हैं। इसमें आपको 90 प्रतिशत से अधिक का स्क्रीन रेशियो मिलेगा।

बैटरी: इस फोन में 5000 mAH की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। यह बैटरी इतनी पावरफुल है कि दिनभर भरपूर इस्तेमाल के बाद भी यह खत्म नहीं होगी और आपको पावरबैंक साथ रखने की भी जरूरत नहीं होगी। इसके साथ ही यह फोन फास्ट चार्जिंग की तकनीक से भी लैस है। इसका 15W चार्जर इसे 3x फास्ट चार्ज करता है।

कैमरा: इसमें अल्ट्रावाइड एंगल लेंस के साथ पावरफुल डुअल कैमरा का इस्तेमाल हुआ है। मेन कैमरा 13 एमपी का है और अल्ट्रावाइड कैमरा 5 एमपी का। मुख्य कैमरा आपको लो—लाइट फोटोग्राफ के साथ ही पोर्टेट शॉट लेने में मदद करता है, जबकि अल्ट्रावाइड कैमरा आपकी आंखों की तरह 120 डिग्री तक कैप्चर कर सकता है।

फ्रंट कैमरा भी पावरफुल है जो 8 एमपी का है और इसमें इन—डिस्प्ले फ्लैश भी दिया गया है।

प्रोसेसर: यह फोन एक्सीनॉस 7904 ओक्टा कोर प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें इन्हेंस्ड मल्टीमीडिया सपोर्ट है और यह मेजर सीपीयू और जीपीयू बेंचमार्क पर अच्छा परफॉर्म करता है। यह Samsung का नया प्रोसेसर है जिसे भारतीय उपयोगकर्ताओं के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है।

मेमोरी स्लॉट: इसमें 2 VOLTe सिम स्लॉट्स हैं और साथ ही एक डेडिकेटेड मेमेरी स्लॉट भी है जिससे आप इसकी मेमोरी 512 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

सिक्योरिटी: इसमें फेसअनलॉक और फिंगरप्रिंट स्केनर दोनों की ही सुविधा दी गई है।