होली के दिन डीएमआरसी की सेवाएं दोपहर ढाई बजे तक बंद रहेंगी,जबकि एनएमआरसी की सेवाएं दो बजे तक बंद रहेंगी।
एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक पीडी उपाध्याय ने बताया कि 21 मार्च को होली के दिन सुबह 6 बजे से दोपहर दो बजे तक मेट्रो सेवा बंद रहेगी। दोपहर दो बजे के बाद यात्रियों के लिए सेवा शुरू होगी। उन्होंने बताया कि जब मेट्रो का संचालन बंद रहेगा तो एनएमआरसी के सभी मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग की भी सुविधा बंद रहेगी। जो वाहन चालक दोपहर दो बजे के बाद यहां पर आएंगे उनको पार्किंग की भी सुविधा मिल सकेगी, उससे पहले पार्किंग बंद रहेगी।









































