नोएडा सेक्टर 70 के निवासियों ने तीनों आरडब्लूए से की तत्काल आम सभा बुलाने की मांग

0
284

नोएडा विलेज संवाददाता
नोएडा नोएडा के सेक्टर 70 के निवासियों ने सेक्टर 70 में कार्य कर रही तीनों आरडब्लूए से बड़े पार्क में एक ही दिन एक ही समय पर एक ही साथ तत्काल एक संयुक्त आम सभा बुलाने की मांग की है सेक्टर वासियों का कहना है कि सेक्टर में आवारा किस्म के लोग बहुतयात में घूमते रहते हैं जिन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगनी चाहिए आवारा किस्म के घूम रहे इन लोगों से सेक्टरवासी बहुत परेशान है सेक्टर में आवारा फिजूल की गाड़ियां भी बहुत घूमती रहती है सेक्टर की सड़कों को बाईपास के रूप में इस्तेमाल किया जाता है जिससे सेक्टर वासियों का सड़क पार करना मुश्किल हो जाता है बच्चे खेल नहीं पाते यदि खेलते हैं तो हर वक्त दुर्घटना का डर बना रहता है सेक्टर के बड़े पार्क में हर वक्त आवारा लोगों का झुंड का झुंड रहता है सेक्टर वासियों का कहना है कि हम इन समस्याओं से तत्काल निजात चाहते हैं सेक्टर की तीनों आर डब्ल्यू ए को मिलकर इस पर काम करना होगा आवारा लोगों से सेक्टर वासियों को छुटकारा दिलाना होगा