समाजवादी पार्टी नोएडा ग्रामीण के जिला अध्यक्ष रेसपाल अवाना ने प्रशासन द्वारा भाजपाइयों के साथ की जा रही नरमी पर उठाए सवाल

0
181

नोएडा विलेज संवाददाता
जैसे-जैसे 2022 का चुनाव नजदीक आता जा रहा है राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं जिलों में धरना प्रदर्शन मे तेजी आ रही है समाजवादी पार्टी नोएडा ग्रामीण के जिला अध्यक्ष रेशपाल अवाना का कहना है कि जब भी विपक्षी पार्टियां सरकार के खिलाफ कोई भी धरना प्रदर्शन आयोजित करती है तो प्रशासन कोविड प्रोटोकॉल का हवाला देकर हमें धरना प्रदर्शन करने से रोक देता है हमारे खिलाफ गाइडलाइंस का उल्लंघन करने के आरोप में मामले दर्ज कर लिए जाते हैं लेकिन जब भाजपाई अपने नेताओं का स्वागत करते हैं हजारों की भीड़ उमड़ती है उसमें भी तो कोविड प्रोटोकॉल गाइडलाइंस का उल्लंघन होता है लेकिन प्रशासन द्वारा उसको अनदेखा कर दिया जाता है समाजवादी पार्टी नोएडा ग्रामीण के जिला अध्यक्ष रेशपाल अवाना का कहना है कि कोविड-19 गाइडलाइंस के उल्लंघन में सबके साथ समान व्यवहार किया जाए