प्रदेश की योगी सरकार पर बरसे समाजवादी पार्टी नोएडा ग्रामीण के अध्यक्ष रेसपाल अवाना

0
350

नोएडा सलारपुर स्थित पार्टी कार्यालय में शनिवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक हुई। सपा ग्रामीण अध्यक्ष रेशपाल अवाना के नेतृत्व में यह बैठक आयोजित हुई। जिसमें संगठन विस्तार को लेकर बूथ कमेटी का गठन किया गया। इसके साथ ही आगामी 5 अगस्त को जनेश्वर मिश्र की जयंती पर साइकिल रैली निकालने की योजना बनाई गई।
रेशपाल अवाना ने कहा कि भाजपा सरकार में लोगों की जान की कोई कीमत नहीं है। 70 लाख नौकरियों का वादा सिर्फ झांसा रहा। 69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण न देकर पिछड़ों, दलितों का रोजगार छीन लिया गया है। इसलिए समाज का हर वर्ग भाजपा सरकार को हटा कर अब समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का मन बना चुका है। लापरवाही की वजह से स्वास्थ्य सेवाओं की हालत बदतर होती जा रही है। कोरोना संक्रमण से हुई मौतों का कोई आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। कोरोना महामारी से बचाव के लिए बतौर रक्षा कवच प्रचारित टीकाकरण अभियान सुस्त पड़ गया है। टीके की कमी से कई टीकाकरण केंद्र बंद हो गए हैं। तमाम केंद्रों से लोग मायूस होकर लौट रहे हैं। अस्पतालों में इलाज की व्यवस्था चरमराई हुई है। एंबुलेंस सेवा के कर्मचारी हड़ताल पर हैं, मरीजों की जान खतरे में है। जनता की जिंदगी भगवान भरोसे चल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाही से कर्मचारी वर्ग बुरी तरह असंतुष्ट है। एंबुलेंस सेवा के पुराने कर्मचारियों की छंटनी कर नई भर्ती करने और अपनी शर्तों पर काम चलाने का दबाव पुराने कर्मचारियों को अमान्य है। इसीलिए वे हड़ताल पर चले गए हैं। सरकार उनकी मदद करने के बजाय उनको प्रताड़ित करने पर तुली है। पुराने कर्मचारियों का वेतन भी रोका जा रहा है। इससे सैकड़ों परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। हड़ताल के कारण मरीजों की हालत गंभीर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में संविदा कर्मियों का शोषण हो रहा है। कार्यदाता एजेंसिया उन्हें निर्धारित वेतन-मानदेय नहीं दे रही हैं। जल निगम कर्मियों और पर्यटन विभाग के कर्मियों का कई-कई महीनों का वेतन बकाया हैं।
भाजपा खेल तमाशों वाली अजीब पार्टी है। साढ़े चार वर्ष भाजपा सरकार ने समाजवादी विकासकार्यों के सहारे ही बिता दिए। कोई काम न धाम बस सत्ता की मदहोशी में पड़े रहे। अब जनता में अपनी कारगुजारियों के प्रति व्यापक आक्रोश को देखते हुए भाजपा सरकार बदहवाशी में ऊटपटांग घोषणाएं करके जनता को भ्रमित करने का तानाबाना बुन रहे हैं, लेकिन भाजपा को इस सबसे कुछ हासिल होने वाला नहीं है। भाजपा हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उसने अपने संकल्प पत्र (घोषणा-पत्र) का मजाक बना दिया है। वादे पूरे न करना भ्रष्टाचार से कम नहीं। भाजपा सरकार ने सिर्फ झूठी घोषणाएं, खोखले वादे किए हैं। जनता बुरी तरह त्रस्त और आक्रोशित है। अब सन 2022 में भाजपा की खैर नहीं। सच तो यह है कि प्रदेश में भाजपा सरकार की गिनाने लायक एक भी उपलब्धि नहीं है। विकास अवरुद्ध है पर समाजवादी सरकार के कामों को ही अपना बताकर भाजपा सरकार झांसा दर झांसा जारी है।
वहीं सपा प्रवक्ता विनोद कुमार (बिल्लु) ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का ऐलान किया था। इस योजना के तहत केन्द्र सरकार ने राशनकार्ड धारकों को मई और जून महीने में प्रति व्यक्ति 5 किलो अतिरिक्त अन्न (चावल व गेहूं) मुफ्त में उपलब्ध कराने का एलान किया था। राशन कार्ड पर मिलने वाले कोटे के अतिरिक्त 5 किलो फ्री अनाज पा सकने की बात कही, लेकिन लोगों को चावल नहीं मिल रहा है। भाजपा शुरू से वादाखिलाफी का काम करती है। भाजपा की यह धोखेबाजी भारतीय राजनीति को शर्मिन्दा करती है। मौके पर सुनील चौधरी विजय यादव सत्ते प्रधान ओमपाल राणा लखन यादव बाबा जयवीर विकास यादव अनिल पंडित पंकज अवाना राहुल त्यागी सविता गुलाटी सुशीला भारती कुलदीप यादव मुकेश यादव बब्बू यादव सुमित अंबावता नूर हसन अली शेर रणधीर चौधरी अनिल पाल नसरुद्दीन मलिक सुंदर भूड़ा वीरपाल अवाना योगेश भाटी मुकेश यादव दीपू यादव टीटू यादव मोहित यादव आशुतोष अवाना नूर हसन सतीश दयामा चरण सिंह जाटव बबली शर्मा अनिल पाल अंबिका यादव डॉक्टर  एम एल रहमान बाबा जय वीर सिराजुद्दीन न्यूज़ मलिक बीके ठाकुर पवन ठाकुर देवा कांत झा मोनू खारी शहजाद खान अच्छे मियां आदि मौजूद रहे।