लोकसभा चुनाव 2014 में गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र के मतदाता मतदान करने में प्रदेशभर में अव्वल रहे। वहीं गौतमबुद्ध नगर के पुरुष मतदाताओं का स्थान तीसरा रहा। हालांकि, मत प्रतिशत के लिहाज से दोनों प्रदेश के श्रेष्ठ 30 लोकसभा क्षेत्र में शामिल थे। दोनों जिलों में 2009 के मुकाबले बाद के लोकसभा चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ा है। जिला प्रशासन, प्राधिकरणों और स्वयंसेवी संस्थाओं के जागरूकता कार्यक्रम से इस बार के चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।
लोकसभा चुनाव 2019 : गाजियाबाद सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार
लोकसभा चुनाव 2014 में गाजियाबाद के 7 लाख 82 हजार 170 पुरुष मतदाता और 5 लाख 60 हजार 150 महिलाओं ने मतदान किया था। यहां 13 लाख 42 हजार 320 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया जो संख्या के लिहाज से प्रदेशभर में सबसे अधिक है। इसके बाद 13 लाख 20 हजार 804 मतदाता झांसी के थे जिन्होंने वोटिंग की। गौतमबुद्ध नगर के पुरुष मतदाता संख्या के लिहाज से प्रदेश में तीसरे सबसे अधिक मतदाता रहे। 6 लाख 90 हजार 761 पुरुषों ने मत दिए जबकि यह क्षेत्र कुल मतदाताओं में चौथे स्थान पर रहा। महिला मतदाताओं के लिहाज से गाजियाबाद झांसी के बाद दूसरे स्थान पर रहा।
दो चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ा
2009 लोकसभा के मुकाबले 2014 में मतदाताओं का मिजाज सकारात्मक दिखा। 2009 में गौतमबुद्ध नगर के 48.54 वोटरों ने वोट दिए। इसके बाद के चुनाव में मत प्रतिशत बढ़कर 60.38 हो गया। गाजियाबाद में क्रमश: 45.35 और 56.94 ने मताधिकार का प्रयोग किया।
चुनाव के लिए कलावा से लेकर हवन-पूजन तक के रेट तय, देंखे पूरी लिस्ट
2014 में अच्छा मत प्रतिशत
सहारनपुर : 74.23 प्रतिशत
कैराना : 73.07 प्रतिशत
अमरोहा : 70.96 प्रतिशत
मुजफ्फरनगर : 69.72
झांसी : 68.36
सबसे अधिक मतदान
गाजियाबाद : 1342320
झांसी : 1320804
उन्नाव : 1201603
गौतमबुद्ध नगर : 1199238
सहारनपुर : 1194308
सबसे अधिक पुरुष वोटर
गाजियाबाद : 782170
झांसी : 734103
गौतमबुद्ध नगर : 690761
उन्नाव : 674580
शाहजहांपुर : 664459
सबसे अधिक महिला वोटर
झांसी : 586701
गाजियाबाद : 560150
सहारनपुर : 541022
जालौन : 529960
उन्नाव : 527023










































