पुलवामा में सीआरपीएफ पर हुए आतंकी हमले का पहला बदला ले लिया गया है। सेना ने जैश के दो आतंकियों को मार गिराया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारे गए आतंकियों में एक नाम जैश के सबसे बड़े कमांडर और पुलवामा का मास्टरमाइंड कामरान था। जहां वो छुपा था आर्मी ने उस घर को ही उड़ा दिया। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि आज पुलवामा से करीब 10 किलोमीटर दूर पिंगलन में सोमवार सुबह से ही एनकाउंट जारी है। मुठभेड़ में सेना के चार जवान शहीद हो गए। एक आम नागरिक के भी मारे जाने की खबर है। खबर मिली थी कि इलाके में 2-3 आतंकी छिपे हैं। पिछले चार दिन में राज्य में आतंकी घटनाओं में 45 जवानों की जान जा चुकी है।








































