बजट में किसके लिए कितनी राशि:
- अयोध्या में प्रमुख पर्यटन स्थलों के एकीकृत विकास के लिए 101 करोड़ रुपये
- संस्कृत की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए संस्कृत पाठशालाओं को सहायता प्रदान करने के लिए 242 करोड़ रुपये
- अनुदानित संस्कृत विद्यालय और डिग्री कॉलेजों को अनुदान प्रदान करने के लिए अन्य 30 करोड़ रुपये
- 2019-20 में एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए 3194 करोड़ (पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के लिए 1194 करोड़, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे दोनों के लिए 1000- 1000 करोड़)
- सहकारी क्षेत्र की बंद चीनी मिलों के लिए 50 करोड़ रुपये और पीपीपी मोड पर चलाने के लिए 25 करोड़ रुपये
- वाराणसी में गंगा तट से विश्वनाथ मंदिर तक मार्ग के विस्तारीकरण एवं सौन्दर्यीकरण के लिये 207 करोड़ रुपये की व्यवस्था
- काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी में ‘वैदिक विज्ञान केन्द्र’ की स्थापना के लिये 16 करोड़ रुपये की व्यवस्था
- मथुरा-वृन्दावन के बीच ऑडिटोरियम के निर्माण के लिये 8 करोड़ 38 लाख रुपये का प्रस्ताव
- सार्वजनिक रामलीला स्थलों में चहारदीवारी निर्माण के लिये पांच करोड़ रुपये
- वृंदावन शोध संस्थान के सुदृढ़ीकरण के लिये एक करोड़ रुपये का प्रावधान
- उत्तर प्रदेश बृज तीर्थ में अवस्थापना सुविधाओं के लिये 125 करोड़ रुपये की व्यवस्था
- पर्यटन नीति 2018 के क्रियान्वयन के लिये 70 करोड़ रुपये तथा प्रो-पुअर टूरिज्म के लिए 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था
- प्रयागराज में ऋषि भारद्वाज आश्रम एवं श्रृंगवेरपुर धाम, विन्ध्याचल एवं नैमिषारण्य का विकास, बौद्ध परिपथ में सारनाथ, श्रावस्ती, कुशीनगर, कपिलवस्तु, कौशाम्बी एवं संकिसा का विकास, शाकुम्भरी देवी एवं शुक्रताल का विकास, राजापुर चित्रकूट में तुलसी पीठ का विकास, बहराइच में महाराजा सुहेलदेव स्थल एवं चित्तौरा झील का विकास तथा लखनऊ में बिजली पासी किले का विकास किया जाना प्रस्तावित है.








































