जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुई आतंकी घटना को लेकर फेसबुक पर देश विरोधी टिप्पणी करने के आरोप में शहर के एक कॉलेज ने अपने यहां पढ़ने वाले कश्मीरी छात्र को निलंबित कर दिया है। साथ ही, उसे 7 दिन के अंदर अपने निर्दोष होने के सबूत पेश करने को कहा है। कॉलेज ने अपनी आंतरिक जांच रिपोर्ट एसएसपी को भेजते हुए इस मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।











































