महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में गुरुवार शाम हुए एक भीषण हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। मुंबई के छत्रपति शिवाजी स्टेशन पर स्थित एक फुटओवर ब्रिज का हिस्सा अचानक गिरने के कारण इसके मलबे में दबे कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।.
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में गुरुवार शाम छत्रपति शिवाजी टर्मिनस स्टेशन के पास एक बड़ा हादसा हुआ है। शुरुआती जानकारी के अनुसार मुंबई के सीएसटी स्टेशन पर एक फुट ओवर ब्रिज गिरने के कारण 6 लोगों की मौत हुई है। वहीं इस घटना में 32 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद महाराष्ट्र सरकार ने इसकी उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।













































