ग्रेटर नोएडा: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जिला प्रशासन पूरी शिद्दत से जुट गया है। जिस मतदान केंद्र पर 1500 से अधिक मतदाता होंगे वहां पर सहायक मतदेय स्थल बनाया जाएगा। चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। जांच के दौरान 62 केंद्र ऐसे मिले हैं जहां एक बूथ पर 1500 से अधिक मतदाता हैं। वहां पर नया मतदेय स्थल बनाने के लिए प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।










































