शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने ठुकराया पाकिस्तान का आमंत्रण, नहीं जाएंगे कराची

0
362

मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी और उनके पति प्रसिद्ध गीतकार-लेखक जावेद अख्तर ने पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान का निमंत्रण ठुकरा दिया है। शबाना के पिता मशहूर शायर कैफी आजमी की जयंती विशेष पर कराची में आयोजित कार्यक्रम में दोनों शरीक होने नहीं जाएंगे।