पुलवामा: शहीदों के परिवारों को 51 लाख रुपये देगा सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट

0
352

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के लिए मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट ने 51 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। ट्रस्ट ने कहा है कि इस हमले में सीआरपीएफ के जिन जवानों ने अपनी जिंदगियां खोई हैं, उनके परिवारों को मदद के तौर पर यह राशि दी जाएगी।