लवामा हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बलों के दस्ते के मूवमेंट के दौरान बरती जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नए आदेश जारी किए हैं। श्रीनगर में सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अब से जब भी बड़ा काफिला चलेगा तो सामान्य यातायात को पूरी तरह से रोक दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि देश के अंदर मौजूद आतंकियों के मददगारों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।












































