नोएडा विलेज संवाददाता
नोएडा भारतीय किसान परिषद 16 अगस्त से नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर होने वाले आंदोलन को लेकर गांव गांव पंचायत कर रही है लोगों को जागरूक कर रही है इसी क्रम में 25 जुलाई को भारतीय किसान परिषद ने निठारी गांव में एक पंचायत की पंचायत में बोलते हुए सुखबीर खलीफा ने कहा अब हमारे जीने और मरने का सवाल पैदा हो गया है आने वाली पीढ़ी को खेत खसरा की की कोई जानकारी नहीं होगी जिस जगह उनका घर बना हुआ है कागजों में उस पर नोएडा का नाम चढ़ चुका है प्राधिकरण में नए-नए अधिकारी आते रहेंगे और वह फाइलों के हिसाब से हमारे घरों को अवैध बताते रहेंगे और जब जी चाहेगा बुलडोजर लेकर हमारे घरों के ऊपर चढ़ आएंगे इस समस्या को हमें अपने वर्तमान में ही खत्म करना है अपनी भावी पीढ़ी को हम ऐसी कोई उलझन देना नहीं चाहते जिससे उनका मानसिक उत्पीड़न हो इस पंचायत में समाजवादी पार्टी के नोएडा ग्रामीण के जिला अध्यक्ष रेसपाल अवाना ने भी किसानों को अपनी पार्टी की तरफ से पूर्ण समर्थन देने की बात कही इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विकास यादव ओमपाल राणा समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरपाल यादव ने भी अपने विचार रखे इस सभा को उदल यादव ललित अवाना सचिन अवाना गौतम अवाना ने भी संबोधित किया सचिन अवाना ने पंचायत को भरोसा दिया कि इस आंदोलन को सोशल मीडिया पर जितनी ताकत से ले जाना होगा वह ऐसे युवाओं की फौज तैयार करेगा जो इसको राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का काम करेगी











































