नोएडा विलेज संवाददाता
नोएडा कांग्रेसी नेता अनिल यादव ने सेक्टर 122 के निवासियों द्वारा प्राधिकरण द्वारा सेक्टर में बनाई जा रही कमर्शियल मार्केट के किए जा रहे विरोध को अपना पूरा समर्थन दिया है अनिल यादव का कहना है कि सेक्टर वासी कहते हैं कि सेक्टर को कमर्शियल मार्केट की कोई जरूरत नहीं है यदि सेक्टर में कमर्शियल मार्केट बन जाती है तो सेक्टर की शांति व सुरक्षा को खतरा होगा अब सेक्टर बिना कमर्शियल मार्केट के पूरी तरह शांत व सुरक्षित है और सेक्टर वासियों की प्राधिकरण से मांग है कि सेक्टर अब जैसी स्थिति में है सेक्टर को उसी स्थिति में रहने दिया जाए कांग्रेसी नेता का सेक्टर वासियों से कहना है कि मैं व मेरी पार्टी आप की मांग के समर्थन में पूरी तरह आपके साथ है












































