नोएडा के अर्नव मिश्रा को अमेरिका की बोस्टन यूर्निवसिटी ने दो करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति दी है। छात्रवृत्ति के लिए यूर्निवसिटी ने एक परीक्षा का आयोजन किया था जिसके जरिये पूरी दुनिया से केवल 20 छात्रों को चयनित किया गया जिनमें अर्नव भी शामिल हैं। अब अर्नव बोस्टन यूर्निवसिटी में अर्थशास्त्र की निशुल्क पढ़ाई करेंगे। वह अभी एमिटी स्कूल में 12वीं के छात्र हैं।
बोस्टन यूर्निवसिटी की स्कॉलरशिप प्रतियोगिता में दुनियाभर के 62 हजार छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इसमें से केवल यूर्निवसिटी ने 20 का चयन किया है। परीक्षा में अर्नव ने 99 फीसदी अंक हासिल किए हैं। नोएडा सेक्टर-93 निवासी अर्नव के पिता डॉ. अमित मिश्रा ने बताया कि वह भारत के इकलौते छात्र हैं। बोस्टन यूर्निवसिटी अर्नव मिश्रा को अर्थशास्त्र की पढ़ाई के लिए चार वर्षों में दो करोड़ रुपये का सहयोग देगी।
अर्नव ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए सबसे पहले एसएटी की परीक्षा पास करनी होती है। इसे पास करने वाला छात्र इस स्कॉलशिप प्रतियोगिता में शामिल हो सकता है। इसके अलावा छात्र को यूर्निवसिटी की वेबसाइट पर इंटर्नशिप और किए गए सामाजिक कार्यों का भी ब्यौरा देना होता है। दिसंबर में यूर्निवसिटी ने ऑनलाइन परीक्षा करवाई थी। स्कॉलशिप मिलने के बाद अर्नव के परिवार में खुशी का महौल है।








































