कांग्रेस (Congress List) ने देर रात दिल्ली की आखिरी सीट पर अपने उम्मीदवार की घोषणा की. कांग्रेस (Congress) ने दक्षिण दिल्ली (South Delhi) से बॉक्सर विजेंदर सिंह (Vijendra Singh) को मैदान में उतारा है. विजेंदर सिंह (Vijendra Singh News) का मुकाबला बीजेपी के रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) और आम आदमी पार्टी (AAP) के राघव चड्ढा (Raghav Chadha) से होगी. उम्मीदवार घोषित होने के बाद विजेंदर ने ट्वीट कर कहा, ’20 वर्षों से अधिक के अपने मुक्केबाजी के कैरियर में मैंने रिंग में रहते हुए अपने देश को सदा गौरवान्वित किया. अब समय आ गया है कि मैं अपने देशवासियों के लिए कुछ करूं और उनकी सेवा करूं.’ उन्होंने कहा, ‘मैं इस अवसर को स्वीकार करता हूं और इस जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी का आभार प्रकट करता हूं.’









































