चुनाव के दौरान सेना के नाम पर राजनीति करने के खिलाफ राष्ट्रपति को लिखे पत्र पर छिड़ा विवाद, पूर्व सैनिकों ने मुद्दे से खुदको किया अलग

0
471

लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीय सेना को लेकर हो रही राजनीति के खिलाफ राष्ट्रपति को पत्र लिखने के मामले में एक नया विवाद शुरू हो गया है. दरअसल, राष्ट्रपति को लिखे पत्र की बात से सेना के कुछ पूर्व वरिष्ठ अफसर अब खुदको अलग करते दिख रहे हैं. उनका कहना है कि राष्ट्रति रामनाथ कोविंद को लिखी ऐसी किसी भी चिट्ठी या मेल का उन्होंने समर्थन नहीं किया है. हालांकि, इन्हीं में से एक अधिकारी मेजर जनरल सुनील वोमबटकेरे ने एनडीटीवी से खास बातचीत में कहा कि उन्हें यह समझ नहीं आ रहा है कि उनके साथी ऐसा क्यों और किसके दबाव में कह रहे हैं. उन्होंने एनडीटीवी से बात करते कहा कि मैं सच में यह नहीं कह सकता है कि वह अब राष्ट्रपति को लिखे पत्र से खुदको अलग क्यों कर रहे हैं. हो सकता है उनके पास इसके लिए खुदकी वजहें हों और मैं उनका सम्मान करता हूं. लेकिन मैंने इस पत्र को लेकर इन सभी अफसरों को ई-मेल करके इनकी सहमति ली थी. इसके बाद ही यह पत्र तैयार किया गया था. पूर्व एयरचीफ मार्शल निर्मल चंद्र सूरी और सेवानृवित्त आर्मी चीफ जनरल एसएफ रोडिर्ग्स इस पत्र को लेकर अपनी सहमति जताई थी. ॉ