जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद सभी की निगाह चीन पर लगी है। ऐसा इसलिए क्योंकि चीन ही वह देश है जो हमेशा से मसूद अजहर के मामले में अड़ंगा लगाता रहा है। मसूद अजहर का यहां जिक्र इसलिए किया जा रहा है क्योंकि सीआरपीएफ के काफिले पर जो हमला हुआ उसकी जिम्मेदारी जैश ए मोहम्मद ने ली है। इस आतंकी संगठन का हैडक्वार्टर भी पाकिस्तान के रावलपिंडी में है।








































